बड़ी खबर: ‘सचिन पायलट बनेंगे राजस्थान के CM, सभी विधायकों का है सपोर्ट,’ गहलोत के मंत्री का दावा

Date:

जयपुर : राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने आज तक के साथ बातचीत में बड़ा दावा किया है. राजेंद्र ने कहा है कि प्रदेश के अगले सीएम सचिन पायलट बनेंगे. सभी विधायक सचिन पायलट के साथ हैं. उन्होंने कहा कि गहलोत का समर्थन करने वाले निर्दलीय विधायक भी पायलट का समर्थन करेंगे.

राजेंद्र ने ये भी कहा कि जो विधायक बसपा छोड़कर कांग्रेस में आए हैं, वे भी सचिन पायलट के समर्थन में हैं. बता दें कि राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संकेत दिया है कि वे कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में नामांकन दाखिल करेंगे. ऐसे में चर्चा है कि एक पद एक व्यक्ति के तहत गहलोत को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ सकता है.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related