CG MAHADEV BETTING APP: BJP नेता का बेटा विकास गर्ग अरेस्ट, 940 करोड़ की संपत्ति अटैच! 

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG Mahadev Betting App: BJP leader’s son Vikas Garg arrested; assets worth ₹940 crore attached!

 

 

 

CG MAHADEV BETTING APP: ED ने महादेव ऑनलाइन बुक ऐप से जुड़े करोड़ों के अवैध सट्टेबाजी मामले की जांच के दौरान दिल्ली भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ के संयोजक और दिल्ली के त्रिनगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पूर्व विधायक नंद किशोर गर्ग के पुत्र विकास गर्ग को गिरफ्तार किया है.

ED ने विकास गर्ग की 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की हैं, जिनमें दिल्ली, गोवा और नैनीताल की 12 अचल संपत्ति शामिल हैं.

ED ने एबिक्स के चेयरमैन और कारोबारी विकास गर्ग को दिल्ली से उनके आवास से हिरासत में लिया.

गिरफ्तारी के बाद एजेंसी ने स्थानीय अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेकर उन्हें आगे की पूछताछ के लिए रायपुर ले जाया गया.

विकास गर्ग की गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है जब कुछ ही दिन पहले ED ने उनके, उनके परिवार के सदस्यों और उनसे जुड़ी कंपनियों की कुल 940.77 करोड़ रुपये की संपत्ति अटैच की थी.

विकास गर्ग 3 लिस्टेड कंपनियों विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेज लिमिटेड के प्रमोटर हैं.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related