BIG NEWS : अब मात्र 40 मिनट में ही पूरा होगा रायपुर से भिलाई का सफर, दो पहिया वाहनों के लिए कल से खोला जायेगा कुम्हारी फ्लाई ओवर!

Date:

भिलाई। 31 अक्टूबर से रायपुर के बीच वाहन चालकों को रोज लगने वाले जाम से निजात मिल जाने की उम्मीद लगाई जा रही है। दुर्ग के कुम्हारी में निर्माणाधीन 800 मीटर लंबा फ्लाई ओवर दो पहिया वाहन चालकों के लिए खोला जा सकता है। जाम को देखते हुए NHAI ने यह निर्णय लिया है। फ्लाई ओवर खुल जाने से सर्विस रोड से 30 हजार से अधिक दो पहिया वाहनों के ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। इससे फोर व्हीलर और हैवी व्हीकल सर्विस रोड से आसानी ने निकल पाएंगे।

दुर्ग से लेकर रायपुर के बीच नेशनल हाईवे पर चार फ्लाई ओवर बनाए जा रहे हैं। इसके चलते वाहनों को सर्विस रोड से आना-जाना करना पड़ रहा है। सर्विस रोड संकरी होने से और गाड़ियों का दबाव अधिक होने से यहां दुर्घटना और जाम लगने की समस्या काफी बढ़ गई थी। इसे देखते हुए PWD के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने 23 सितंबर को यहां का दौरा किया था। उन्होंने इस दौरान NHAI के अधिकारियों और फ्लाई ओवर का निर्माण कर रही एजेंसी के इंजीनियर्स को जमकर फटकारा था।

दो पहिया वाहनों के लिए हुआ तैयार 

उस समय अफसरों ने 15 अक्टूबर तक का समय मांगा था और कहा था कि वह दो पहिया वाहन चालकों के लिए फ्लाई ओवर को चालू कर देंगे। इसकी जिम्मेदारी कलेक्टर डॉ. एसएन भूरे को दी गई थी। जब समय से काम पूरा न हुआ तो NHAI के अधिकारियों ने बारिश का बहाना बनाकर कुछ समय और मांगा। कलेक्टर की फटकार के बाद ठेका कंपनी ने कुम्हारी फ्लाई ओवर को दो पहिया वाहन के लायक तैयार कर लिया है और इसे 31 अक्टूबर से संभवतः खोल दिया जाएगा।

40 मिनट का हो जाएगा डेढ़ घंटे का सफर

कुम्हारी टोल प्लाजा एक कर्मचारी ने बताया कि भिलाई और रायपुर के बीच रोजाना 30-35 हजार दो पहिया वाहन गुजरते हैं। सबसे अधिक संख्या सुबह 9-11 और शाम को 5-7 बजे के बीच रहती है। ऐसा इसलिए कि अधिकतर लोग रायपुर में जॉब करते हैं और भिलाई से आना जाना करते हैं। इतना संख्या में एक साथ दो पहिया वाहनों के निकलने से सर्विस रोड में जाम लग जाता था। ऐसे में बाइक चालक को एक से डेढ़ घंटा का समय लगा जाता था। सभी दो पहिया वाहनों को के फ्लाई ओवर से गुजार देने से सफर 40 मिनट का हो जाएगा और जाम भी नहीं लगेगा

 दुर्घटनाओं में लगेगी लगाम 

सुबह और शाम दोपहिया वाहन चालकों को आने जाने की इतनी जल्दी होती है कि जहां से भी उन्हें जगह मिली वो वहीं से घुसकर निकलने की फिराक में रहते हैं। इससे जाम के साथ साथ दुर्घटनाएं भी होती है। यहां हर दिन 5-6 सड़क दुर्घटना होना आम बात है। कई बार तो लोगों की जान भी जा चुकी है। ऐसे में दुर्घटना की आशंका 70 प्रतिशत तक कम हो जाएगी।

रविवार तक हो जायेगा शुरू 

NH के SDO गोविंद अहिरवार ने बताया कुम्हारी ओवर ब्रिज दो पहिया वाहनों के लिए खोल दिया जाए इसके लिए रात दिन काम चल रहा है। ब्रिज के एप्रोच रोड में मिट्टी फिलिंग और जीएसबी का कार्य पूरा हो चुका है। शनिवार को इसका डामरीकरण किया जाएगा। सब कुछ सही रहा तो रविवार तक यह तैयार हो जाएगा और इसे दो पहिया वाहनों के लिए खोला जा सकता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related