BIG NEWS : हाय मेरा दिल गायक व पंजाबी सिंगर अल्फाज को जान से मारने की कोशिश …

Date:

BIG NEWS : Hi Mera Dil Singer and Punjabi Singer Alfaz tried to kill…

डेस्क। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के प्रशंसक और पॉलीवुड के उभरते गायक अमनजोत सिंह उर्फ अल्फाज को खरड़-लांडरा रोड पर शनिवार देर रात एक ढाबे के पास मिनी टेंपो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अल्फाज करीब 10 फुट तक हवा में उछलकर नीचे आ गिरे। उनकी रीढ़ की हड्डी के अलावा शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोट लगी है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। अल्फाज के दोस्तों ने उन्हें फोर्टिस में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी विक्की निवासी रायपुररानी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब साढ़े 12 बजे अल्फाज पांच दोस्तों के साथ पाल ढाबे पर खाना खाने पहुंचे थे। तभी ढाबा के मालिक रोडा और कारिंदे विक्की में किसी बात पर बहस होने लगी। विक्की ने खाना खा रहे सिंगर अल्फाज से ढाबा मालिक की शिकायत की। अल्फाज ने ढाबा मालिक से मामला बातचीत से सुलझाने को कहा और बाहर आकर सड़क किनारे खड़े हो गए। तभी विक्की ने मिनी टेंपो से अल्फाज को जोरदार टक्कर मार दी। अल्फाज गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि ढाबा मालिक और विक्की में लेनदेन का विवाद था। उसे अल्फाज से मदद की उम्मीद थी। गुस्से में उसने यह हरकत की है।

मशहूर रैपर हनी सिंह ने किया ट्वीट तब जागी मोहाली पुलिस
खरड़-लांडरा रोड पर पाल ढाबे पर अल्फाज के साथ हुई घटना की जानकारी पुलिस को मशहूर रैपर हनी सिंह के ट्वीट के बाद मिली। हनी सिंह ने इस घटना को सोची समझी साजिश बताया तो सोशल मीडिया पर उनके प्रशंसकों के कमेंट आने शुरू हो गए। फैंस ने अल्फाज की सलामती की दुआएं मांगनी शुरू कर दीं। इसके बाद मोहाली पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ढाबे पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी ली। देर रात आरोपी मिनी टेंपो चालक विक्की को हिरासत में ले लिया। पुलिस अब पता लगा रही है कि यह महज एक हादसा है या अल्फाज पर हमला किया गया है।

पैसों का लेनदेने था ढाबा मालिक और विक्की के बीच –

सोहाना पुलिस थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी विक्की पाल ढाबे पर काम करता है। ढाबा मालिक ने विक्की की शराब की लत के चलते उसे निकाल दिया था। एडवांस पैसे विक्की के पास होने के चलते उसकी मोटरसाइकिल अपने कब्जे में ले ली। विक्की अपनी मोटरसाइकिल लेने अक्सर ढाबे पर आ जाता था।
शनिवार को भी वह मोटरसाइकिल लेने आया तो ढाबा मालिक और उसमें मारपीट हो गई। उसने ढाबे पर खाना खा रहे सिंगर अल्फाज से मदद मांगी। अल्फाज ने ढाबा मालिक को बातचीत से मामला सुलझाने को कहा और बाहर आ गए। यह बात विक्की को नागवार गुजरी।

गुस्से में उसने मिनी टेंपो उठाया और पूरी रफ्तार से सड़क किनारे खड़े अल्फाज पर चढ़ा दिया। अचानक लगी टक्कर से अल्फाज करीब 10 फुट तक हवा में उछले और धड़ाम से जमीन पर गिरे। इससे उनके सिर व रीढ़ की हड्डी के अलावा कई हिस्सों में चोटें आईं। उनके दोस्तों ने अल्फाज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। यहां अब उनकी हालत खतरे से बाहर है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related