CHHATTISGARH : इंद्र साव के बयान पर सदन गरमाया, लगे ‘जय श्रीराम’ के नारे

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CHHATTISGARH : House heated up over Indra Saw’s statement, slogans of ‘Jai Shri Ram’ were raised

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के प्रश्नकाल में आज मंदिर और धर्मशाला के मुद्दे पर जोरदार हंगामा देखने को मिला। भाटापारा विधायक इंद्र साव के बयान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने आ गए।

दरअसल मंदिरों के जीर्णोद्धार और धर्मशालाओं के निर्माण को लेकर पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल सदन में जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सरकार सनातन और धार्मिक स्थलों के विकास को लेकर गंभीर है।

मंत्री के जवाब के बाद इंद्र साव ने सरकार पर तीखा हमला बोल दिया। उन्होंने कहा कि इस पूरे कार्यकाल में सिर्फ एक काम की स्वीकृति मिली है और वह भी अब तक अधूरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय मंदिर के नाम पर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन जमीन पर काम कहीं नजर नहीं आता।

इंद्र साव के इस बयान के बाद सत्ता पक्ष के विधायक भड़क गए और सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया। भाजपा विधायकों ने ‘जय श्रीराम’ के नारे लगाए और कांग्रेस पर धर्म की आड़ में राजनीति करने के आरोप लगाए।

इस दौरान भाजपा विधायक गुरु खुशवंत साहेब ने कहा कि जो लोग धर्म का अपमान करते हैं, वही आज धर्म की बात कर रहे हैं। सदन में कुछ देर तक आरोप-प्रत्यारोप और नारों के बीच माहौल काफी गर्म बना रहा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related