छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर – स्कूल में बड़ा हादसा, आकाशीय बिजली गिरने से 10 स्कूली बच्चे घायल, 1 की मौत

Date:

बिलासपुर। आकाशीय बिजली गिरने से 10 स्कूली बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। वही एक बच्चे की मौत हो गई। बिलासपुर से 20 किलोमीटर दूर सीपत क्षेत्र के मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम मचखंडा में कुदरत ने अपना कहर बरपाया है। अयूब खान हायर सेकंडरी स्कूल में बिजली गिरने से 10 स्कूली बच्चे चपेट में आए है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार रोज की तरह ही सोमवार को भी स्कूल संचालित हो रहा था। इसी दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ने लगा।

जहाँ स्कूल के करीब ही आकाशीय बिजली गिरी। जिसके जद में आकर स्कूल के 10 बच्चे घायल हुए है। वही एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आनन फानन में सिम्स हॉस्पिटल एडमिट कराया गया है। जहाँ डॉक्टरों ने शिवम को मृत घोषित कर दिया है। वही दो अन्य बच्चो की हालत गंभीर बताइए जा रही है। इधर घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग का अमला सिम्स पहुँचा है। जहाँ बच्चो को उचित उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने प्रयास किए जा रहे है।

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो किसी ने बिजली गिरते नही देखा है। लेकिन जब बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी। तो स्कूल के शिक्षक दौड़कर बाहर निकले जहाँ 6 वी क्लास में अध्ययनरत शिवम के साथ तीन अन्य बच्चो को गंभीर चोटें आई थी। पूरे स्कूल में जांच करने के बाद पता चला कि कुल 10 बच्चे आकाशीय बिजली के चपेट में आए है। 6 वी से 12 क्लास तक के अध्ययनरत बच्चे शामिल है।

जानकारी के मुताबिक सभी बच्चे रोज की तरह मचखंडा स्थित अयूब खान माध्यमिक स्कूल स्कूल में पढ़ने के लिए गए थे। दोपहर डेढ़ बजे लंच हुआ था। जिस पर सभी स्टूडेंट्स लंच करने के लिए बाहर ही बैठे थे। इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गई। बारिश इतनी तेज थी कि बच्चे अंदर हॉल की तरफ चले गए। छात्र खिड़की के आसपास ही बैठे थे। उसी दौरान काफी तेज बिजली कड़की और खिड़की से अंदर घुसी। उसी कड़कती बिजली की चपेट में 11 साल का शिवम और अन्य 10 बच्चे आ गए। शिवम की मौके पर ही मौत हो गई थी।

हादसे के बाद आनन-फानन में एंबुलेंस को बुलाया गया। इसके बाद बच्चों को सिम्स अस्पताल में भेजा गया है। जहां बच्चों का उपचार किया जा रहा है। घटना के बाद बच्चों के परिजनों को भी इस बात की सूचना दी गई। शिवम के माता पिता ये खबर सुनते ही रोने लगे, पूरे परिवार में मातम पसर गया है। वहीं, स्कूल के दूसरे बच्चों को भी घर भेज दिया गया। बताया गया कि इस हादसे में चेतन यादव(11), अंजली मरावी(17), रचना,सायरा बानो(11), सोमराज,प्रदीप यादव ,मिथिलेश केवट, विकास केवट, भूपेंद्र सिंह, आलिया घायल हुए हैं।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related