BIG NEWS : अजमेर दरगाह में पीएम मोदी की चादर चढ़ाने वाले मामले में कोर्ट ने दी अगली तारीख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG NEWS: Court gives next date in the case of offering chadar of PM Modi in Ajmer Dargah

अजमेर। राजस्थान के अजमेर जिले स्थित दरगाह पर चादर चढ़ाने को लेकर आज कोर्ट में सुनवाई हुई। इस सुनवाई में अजमेर दरगाह हिंदू मंदिर मामले को लेकर विष्णु गुप्ता द्वारा दायर याचिका पर प्रार्थना-पत्र प्रस्तुत किया गया।

याचिकाकर्ता ने दरगाह पर केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री और संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू द्वारा चादर चढ़ाने की योजना को रोकने की मांग की थी। उनका कहना था कि मामले में कोर्ट में विचाराधीन प्रकरण है, और इस स्थिति में कोई भी धार्मिक कार्य विवाद को प्रभावित कर सकता है।

गौरतलब है कि इससे पहले याचिकाकर्ता ने पीएमओ को ज्ञापन भेजा था, जिसमें मांग की गई थी कि चूंकि यह मामला अदालत में विचाराधीन है, इसलिए दरगाह पर चादर चढ़ाने की प्रक्रिया को रोका जाए।

कोर्ट ने विष्णु गुप्ता की अर्जी को स्वीकार कर लिया है, जो दावा करते हैं कि जहां दरगाह स्थित है, वह स्थान पहले भगवान शिव के मंदिर के रूप में जाना जाता था। इस मामले की सुनवाई अब 24 जनवरी 2025 को होगी।

इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भेजी गई चादर केंद्रीय मंत्री किरन रिजिजू ने दरगाह पर चढ़ा दी।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related