कांकेर। छत्तीसगढ़ भाजपा (Chhattisgarh BJP) को एक और तगड़ा झटका लगा है। कांकेर के पखांजूर में बीजेपी (Chhattisgarh BJP) के जनपद सदस्य समेत 178 ने कांग्रेस (Congress) प्रवेश कर लिया है। बताया जा रहा कि विधायक अनूप नाग (mla anoop nag) के कामकाज से प्रभावित होकर इन सदस्यों ने कांग्रेस (Congress) का दामन थामा है.
कहा जा रहा है कि लखनपुर कार्यक्रम के दौरान विधायक के सामने इन सदस्यों ने कांग्रेस ज्वाइन किया। बता दें कि इससे पहले भी भाजपा के कई सदस्यों ने कांग्रेस प्रवेश किया है.

