बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी मुठभेड़… तीन नक्सली ढेर, CM साय ने दी बधाई

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ थमने का नाम नहीं ले रही है। एक बार फिर बताया जा रहा है, बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मद्देड़ पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक जंगल में गोलीबारी उस समय शुरू हुई जब सुरक्षाकर्मियों की एक संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर निकली थी। इस मुठभेड़ में तीन नक्सली ढेर किए गए हैं। पुलिस अधिकारी ने कहा जिला रिजर्व गार्ड, विशेष कार्य बल और जिला बल से संबंधित कर्मी ऑपरेशन में शामिल थे।

तीन शव और हथियार बरामद

बीजापुर नेशनल पार्क क्षेत्र में 3 नक्सली ढेर, सीएम साय ने दी बधाई

बीजापुर पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से 3 नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। वहां से हथियार, विस्फोटक और स्वचालित हथियार समेत नक्सली सामग्री बरामद की गई है। नक्सलियों की पहचान की जा रही है

CM साय ने दी बधाई

नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन पर सीएम विष्णुदेव साय नजर बनाए हुए है। सीएम ने बताया कि बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ आज हुई मुठभेड़ में अब तक 3 नक्सलियों के मारे जाने की खबर है। जवानों के अदम्य साहस को नमन करता हूं। नक्सलवाद के पूर्णतः खात्मे के लिए हमारे अभियान को मिल रही यह सफलता, मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से नक्सलवाद को समाप्त करने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संकल्प को मजबूती प्रदान करती है। बस्तर संभाग में शांति एवं खुशहाली की स्थापना हेतु डबल इंजन की सरकार दृढ़ संकल्पित है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related