BIG BREAKING : विवादित IAS पूजा खेड़कर पर UPSC का बड़ा एक्शन, कई सारे फर्जीवाड़े का खुलासा .. FIR दर्ज

Date:

BIG BREAKING: UPSC’s big action against controversial IAS Pooja Khedkar, many frauds exposed.. FIR registered

नई दिल्ली। IAS अधिकारी पूजा खेडकर मामले में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। इस जांच में जो नतीजे आए हैं वो चौंकाने वाले हैं। जांच में पाया गया है कि पूजा ने कई सारे घपले किए हैं।

उन्होंने अपने अटेंप्ट से ज्यादा बार ये परीक्षा दी। इसके लिए उन्होंने अपना, अपने पिता और मां का नाम तक बदला। यही नहीं, उन्होंने कई फर्जीवाड़े किए हैं। उन्होंने अपनी तस्वीर, सिग्नेचर, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर तक फर्जी दिए थे। यूपीएससी ने पूजा के इस फर्जीवाड़े के बाद अब सख्त कार्रवाई करने के मूड में आ गई है।

आयोग ने कहा कि पूजा के खिलाफ अब आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा और FIR दर्ज कराई जाएगी। इसके अलावा आयोग ने खेडकर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है कि क्यों नहीं उनके चयन को रद्द कर दिया जाए और उन्हें भविष्य में किसी भी तरह की परीक्षा से प्रतिबंधित किया जाए। आयोग के निर्देश पर पूजा के खिलाफ अब आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। FIR दर्ज कर दी गई है।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा परीक्षा-2022 की कैंडिडेट पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर, के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। यूपीएससी ने अपनी जांच में पाया है कि खेडकर ने अपना नाम, अपने माता-पिता का नाम, अपनी तस्वीर, हस्ताक्षर, ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और पता बदलकर फर्जी पहचान बनाई थी।

इसके जरिए उन्होंने परीक्षा नियमों के तहत तय सीमा से ज्यादा बार परीक्षा दी। यूपीएससी ने उनके खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज कराया है और सिविल सेवा परीक्षा-2022 की उनकी उम्मीदवारी रद्द करने और भविष्य की परीक्षाओं/चयनों से प्रतिबंधित करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related