BIG BREAKING : शिक्षा विभाग के अफसर के घर छापेमारी, भारी मात्रा में कैश बरामद

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Raid at the house of education department officer, huge amount of cash recovered

बिहार। बिहार के बेतिया जिले में शिक्षा विभाग के एक अफसर के घर से बड़ी तादाद में कैश बरामद होने के बाद स्थानीय प्रशासन और विजिलेंस विभाग में हड़कंप मच गया है। बेतिया के जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के आवास पर विजिलेंस विभाग ने आज सुबह से छापेमारी शुरू की। इस दौरान भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई है, जिसके लिए नोट गिनने की मशीन भी मंगवानी पड़ी।

छापेमारी और पूछताछ जारी –

विजिलेंस टीम पटना से आई थी और सुबह से डीईओ से पूछताछ कर रही है। मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है और किसी को भी घर के अंदर या बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। छापेमारी बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार कॉलोनी में की जा रही है।

भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच –

सूत्रों के अनुसार, रजनीकांत प्रवीण पर भ्रष्टाचार और वित्तीय अनियमितताओं के गंभीर आरोप हैं। उनके खिलाफ अवैध संपत्ति के मामले में भी शिकायतें दर्ज की गई थीं। विजिलेंस टीम ने डीईओ के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है और मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

विजिलेंस टीम की कार्रवाई –

विजिलेंस विभाग की छापेमारी जारी है, और अधिकारियों ने अभी तक मामले पर कुछ भी बोलने से मना किया है। यह कार्रवाई बिहार के शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related