BIG BREAKING : माइक्रोसॉफ्ट सर्वर डाउन से दुनियाभर में हड़कंप… बैंक-विमान, फोन, कंप्यूटर, मीडिया सब पर असर

Date:

BIG BREAKING: Microsoft server down causes worldwide panic… Banks, planes, phones, computers, media all affected.

भारत और अमेरिका सहित दुनियाभर के कई देशों में विमान सेवाएं ठप हो गई हैं. माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में दिक्कतों की वजह से उड़ान सेवाएं प्रभावित हुई हैं. कई कंपनियों के विमान उड़ान नहीं भर पा रहे हैं. स्पाइसजेट और इंडिगों ने भी इसी तरह की तकनीकी समस्या का हवाला दिया है. सिर्फ विमान सेवाएं ही नहीं बल्कि कई देशों में बैंकिंग सेवाओं से लेकर टिकट बुकिंग और स्टॉक एक्सचेंज पर भी असर पड़ा है.

कहा जा रहा है कि साइबर सिक्योरिटी प्लेटफॉर्म क्राउडस्ट्राइक में दिक्कत की वजह से सेवाएं प्रभावित हुई हैं. इंडिगो और स्पाइसजेट जैसी एयरलाइंस का कहना है कि सर्वर में दिक्कत की वजह से सेवाएं ठप हैं. एयरपोर्ट पर चेक-इन और चेक-आउट सिस्टम ठप हो गए हैं. बुकिंग सेवा भी प्रभावित हुई है. इससे सबसे ज्यादा अमेरिकी विमान सेवा पर असर पड़ा है. अमेरिका के कई हिस्सों में इमरजेंसी सेवा 911 भी प्रभावित हुई है. इसकी वजह से नॉन इमरजेंसी कॉल सेंटर की सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं.

अमेरिका के अलावा ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में भी बैंकिंग, टेलीकॉम, मीडिया आउटलेट और एयरलाइंस की सेवाएं प्रभावित हुई हैं. ऑस्ट्रेलिया के नेशनल साइबर सिक्योरिटी कॉर्डिनेटर का कहना है कि देश में शुक्रवार दोपहर बड़े पैमाने पर कई कंपनियों की सेवाएं प्रभावित हुई हैं.

ब्रिटेन के प्रमुख टीवी चैनल का प्रसारण ठप

ब्रिटेन के एक प्रमुख न्यूज चैनल स्काई न्यूज का प्रसारण ठप हो गया है. चैनल के एग्जिक्यूटिव चेयरमैन डेविड रोड्स ने कहा कि स्काई न्यूज चैनल का प्रसारण नहीं हो पा रहा है. हमें इस व्यवधान के लिए खेद है. ब्रिटेन की रेल सेवाएं भी बाधित हुई हैं.

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related