BIG BREAKING : पूर्व सीएम भाजपा में शामिल, कांग्रेस को झटका

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BIG BREAKING: Former CM joins BJP, shock to Congress

नई दिल्ली। कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा चुनाव से पहले एक पूर्व मुख्यमंत्री ने पार्टी का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूर्व सीएम जगदीश शेट्टार विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में आए थे, अब उन्होंने घर वापसी कर ली है। उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी है, उसकी वजह अभी साफ नहीं हो सकी है।

शेट्टार को कर्नाटक में दबदबे वाली लिंगायत समुदाय का बड़ा नेता माना जाता है। पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की मौजूदगी में आज उन्होंने दिल्ली में दोबारा बीजेपी में शामिल हो गए।

पिछले साल कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर शेट्टार ने भाजपा से इस्तीफा दे दिया था और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें हुबली धारवाड़ सेंट्रल से टिकट दिया था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें बीजेपी के महेश तेंगिनाकाई ने 34,289 वोटों से हरा दिया था।

कौन हैं जगदीश शेट्टार

जगदीश शेट्टार ने 80 के दशक में अपने राजनीति के सफर की शुरुआत की थी। साल 2012 से 2013 के बीच तकरीबन 10 महीने तक वे कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे थे। वे 6 बार विधायक भी चुने गए। कर्नाटक बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके हैं। साल 2008 में बीजेपी की सरकार में वे विधानसभा अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related