BIG BREAKING : 10 लोगों की मौत, नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा, देखें हादसे का VIDEO

Date:

BIG BREAKING: 10 people killed, big accident at the site of Namami Gange project, see VIDEO of the accident

उत्तराखंड के चमोली जिले में नमामि गंगे प्रोजेक्ट की साइट पर बड़ा हादसा हो गया. यहां करंट लगने से 10 लोग बुरी तरह झुलस गए हैं. सभी को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया.

वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली घटना पर दुख जताते हुए न्यायिक जांच के आदेश दे दिए हैं. एसपी चमोली परमेंद्र डोभाल ने बताया कि चमोली जिले में अलकनंदा नदी के किनारे ट्रांसफॉर्मर फटने से 10 लोगों की मौत हो गई और जब कई बुरी तरह घायल हो गए हैं. घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

वहीं इस हादसे को लेकर गुस्साए लोग ऊर्जा निगम पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं. वे निगम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इधर हादसे के जानकारी होते ही प्रोजेक्ट का काम रोक दिया गया है. राहत के लिए टीमें मौके पर पहुंच गई हैं.

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related