Bhupesh Baghel on West Bengal Elections: Bhupesh Baghel calls claims of victory in Bengal hollow!
Bhupesh Baghel on west Bengal Elections: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण के मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपनी जीत का बड़ा दावा किया है।
अब छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर तंज कसते हुए कहा की बंगाल में जीत के पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन दांव उल्टा पड़ा था।
भूपेश बघेल ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि पहले हम लोगों को बीजेपी वाले एटीएम बोलते थे। ओडिशा, झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम सब जगह बीजेपी SBI बन गई है, सब मिलकर लूट रहे हैं, कोई काम नहीं हो रहा है।

