भूपेश बघेल ने संजय सिंह की गिरफ्तारी पर दिया बड़ा बयान, केंद्र सरकार को बताया तानाशाह

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। ईडी द्वारा AAP सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा, “जब से NDA की सरकार आई है तभी से विपक्षी नेताओं को दबाने और कुचलने की कोशिश की जा रही है। प्रजातंत्र में विपक्ष का होना बहुत जरूरी है। ऐसे में सभी विपक्षियों को जेल में ठूसने की बात हो रही है। ये सीधा-सीधा तानाशाही है लेकिन देश प्रजातांत्रिक है, जिसकी जड़ें बहुत गहरी हैं और अति का भी अंत होता है।”

बता दें कि मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद संजय सिंह ही आम आदमी पार्टी में अरविंद केजरीवाल के बाद दूसरे सबसे बड़े नेता थे. संजय सिंह आम आदमी पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी के सदस्य होने के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी हैं. इसके अलावा उत्तर प्रदेश-बिहार में पार्टी की कमान उनके पास ही है. चुनावी राज्यों के अलावा पूर्वोत्तर और देश के दूसरे राज्यों में संगठन निर्माण में वो संदीप पाठक के साथ महत्वपूर्ण भूमिका में हैं.

विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में आम आदमी पार्टी का चेहरा और तालमेल रखने की जिम्मेदारी भी उनके पास ही है. पार्टी के हर फैसले में उनका दखल होने के साथ ही दूसरी पार्टियों के नेताओं के साथ मीटिंग में भी वह दिखाई देते हैं. इसके अलावा पार्टी के लिए चुनावी रणनीति, जमीनी समीकरण सेट करने में भी संजय सिंह का रोल बेहद अहम रहता है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related