बिना रेस के विजेता रहे भूपेंद्र पटेल, बनेंगे गुजरात के नए मुख्यमंत्री

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

गांधीनगर। पाटीदार नेता भूपेंद्र पटेल गुजरात के अगले मुख्यमंत्री होंगे। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लगाई गई। वह घाटलोडिया सीट से विधायक हैं। विजय रूपाणी ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा, जिस पर सभी विधायकों ने सहमति जताई। हालांकि, भूपेंद्र पटेल नाम अटकलों से काफी दूर था।

पटेल अहमदाबाद म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन (एमसी) के पूर्व अध्यक्ष हैं। वह अहमदाबाद अर्बन डिवेलपमेंट अथॉरिटी (एयूडीए) के चेयरमैन भी रह चुके हैं। उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटले का कारीबी भी माना जाता है। आनंदीबेन पटले भी घाटलोडिया सीट से चुनाव लड़ती थीं। भूपेंद्र पटेल 2017 में ही पहली बार विधायक बने और पहले ही कार्यकाल में मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

भूपेंद्र पटेल जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात करेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। दरअसल विजय रूपाणी के गुजरात के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अगले मुख्यमंत्री की तलाश शुरू हुई थी।

भाजपा विधायक दल की बैठक में केंद्रीय पर्यवेक्षक नरेंद्र सिंह तोमर और प्रह्लाद जोशी और पार्टी महासचिव तरुण चुग भी मौजूद रहे। तोमर ने रविवार सुबह भाजपा के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल से मुलाकात की थी। रूपाणी (65) ने शनिवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अगले साल राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अचानक इस्तीफे की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के गृह राज्य गुजरात की 182 विधानसभा सीटों के लिए दिसंबर 2022 में चुनाव होने हैं।

धरे रह गए अटकलों वाले नाम

रूपाणी के इस्तीफे के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल, केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप, दादर और नागर हवेली व दमन और दीव के प्रशासक प्रफुल खोड़ा पटेल, केंद्रीय मत्स्य पालन, पशु पालन और डेयरी मंत्री परषोत्तम रूपाला में से किसी को पार्टी मुख्यमंत्री बना सकती है। गुजरात के कृषि मंत्री आरसी फालदू के नामों को लेकर भी कयास लगाए जा रहे हैं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related