Bhent-Mulakaat : सीएम बघेल आज सिहावा में करेंगे भेंट-मुलाकात, आम जनता से होंगे रूबरू, करेंगे उनके समस्याओं का समाधान, देंगे करोड़ों की सौगात…

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत आज सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा और बेलरगांव में आमजनता से भेंट-मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवेदनों का निराकरण करने के साथ ही शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में फीडबैक लेंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे पुलिस ग्राउण्ड हेलीपेड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सिहावा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम खिसोरा के लिए प्रस्थान करेंगे और वहां दोपहर 12 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात एवं शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों का जायजा लेने के पश्चात ग्राम बेलरगांव जाएंगे और वहां दोपहर 3 बजे से आम जनता से भेंट-मुलाकात करेंगे। इसके पश्चात वे बेलरगांव से प्रस्थान कर विश्रामगृह सिहावा पहुंचेंगे और वहां संध्या 6.30 बजे से रात्रि 8.30 बजे तक विभिन्न समाज के प्रतिनिधिमंडल से भेंट करेंगे और सिहावा में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related