CG BREAKING : सरकारी डॉक्टर से स्वीपर तक सैलरी रोकने का आदेश …

Date:

CG BREAKING : Order to stop salary of everyone from government doctor to sweeper…

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में ऐसा फैसला लिया गया है, जिसने पूरे स्वास्थ्य विभाग को हिला दिया है। साजा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के करीब 200 कर्मचारियों का मार्च महीने का वेतन रोक दिया गया है।

कार्रवाई की वजह बताई गई है कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों के टारगेट पूरे नहीं हुए। कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगई ने इस पर नाराजगी जताई और सीधे सभी कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश दे दिए।

हैरानी की बात ये है कि इस आदेश में सिर्फ अधिकारी ही नहीं, बल्कि डॉक्टर, नर्स, एएनएम से लेकर चौकीदार और स्वीपर तक को शामिल कर लिया गया है। यानी पूरे स्टाफ पर एक साथ कार्रवाई की गई है।

इस फैसले के बाद कर्मचारियों में जबरदस्त नाराजगी है। खासकर ग्राउंड लेवल पर काम करने वाले कर्मचारियों का कहना है कि बिना उनकी भूमिका देखे उन्हें सजा दी गई है।

ऑर्डर वायरल होते ही स्वास्थ्य संगठन भी एक्टिव हो गए हैं और अब इस फैसले के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी कर रहे हैं। आने वाले दिनों में यह मामला और गरम हो सकता है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR FLYOVER : सांसद ने CM को लिखा लेटर

RAIPUR FLYOVER : MP writes letter to CM रायपुर. रायपुर...

CHHATTISGARH : 26 साल बाद गबन का खुलासा!

CHHATTISGARH : Embezzlement exposed after 26 years! रायपुर. रायपुर में...