BCCI NEW PRESIDENT : मिथुन मन्हास बने BCCI के नए कप्तान, भारतीय क्रिकेट में नया अध्याय

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BCCI NEW PRESIDENT : Mithun Manhas becomes the new captain of BCCI, a new chapter in Indian cricket

मुंबई, 28 सितंबर 2025. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने रविवार को नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। पूर्व क्रिकेटर मिथुन मन्हास अब BCCI के अध्यक्ष होंगे। उन्होंने इस पद के लिए रोजर बिन्नी की जगह ली। यह निर्णय बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक (AGM) में लिया गया।

इस बैठक में अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी की गईं। राजीव शुक्ला अपने उपाध्यक्ष पद पर बने रहेंगे, कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) के अध्यक्ष और पूर्व स्पिनर रघुराम भट्ट को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। देवजीत सैकिया सचिव बने रहे, जबकि प्रभतेज भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

मिथुन मन्हास का क्रिकेट करियर

जम्मू-कश्मीर में जन्मे मन्हास ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली टीम की कप्तानी की और 2007-08 में रणजी ट्रॉफी जीताई। उन्होंने कुल 157 फर्स्ट क्लास मैचों में 9714 रन बनाए, जिनमें 27 शतक और 49 अर्धशतक शामिल हैं। हालांकि, उन्होंने भारतीय सीनियर टीम के लिए कभी खेल नहीं किया, लेकिन आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स, पुणे वॉरियर्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

इस नियुक्ति को भारतीय क्रिकेट के भविष्य के लिए अहम माना जा रहा है, क्योंकि अब एक अनुभवी क्रिकेटर BCCI की कमान संभालेंगे।

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related