Trending Nowशहर एवं राज्य

बसपन का प्यार फेम सहदेव को लगे 8 टांके, रायपुर रिफर

जगदलपुर। सुकमा जिले का रहने वाला व बसपन का प्यार फेम सहदेव की मंगलवार की देर रात सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए जहां जगदलपुर के डिमरापाल मेडिकल कॉलेज (मेकाज) में इलाज करने के बाद डॉक्टरों ने उसे रायपुर के लिए रेफर कर दिया है जहां बालाजी अस्पताल में उनका इलाज जारी है। वहीं मशहूर रैपर बादशाह सुबह से 7 से 8 बार फोन कर सहदेव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ले रहे है, बादशाह ने अपनी एक टीम को रायपुर भेज दिया है ताकि किसी भी प्रकार की मदद की जरुरत हो तो तत्काल किया जा सकें। जल्द से जल्द स्वास्थ्य हो सकें। फिलहाल सहदेव को सिर में गंभीर चोटें आई हैं और मेहाज के डॉक्टरों ने सिर में 8 टांके भी लगे हैं। खून का थक्का जमा हुआ है पर सहदेव अभी होश में है।
सहदेव के करीबी पिंटू मानिकपुरी ने बताया कि एक्सीडेंट की खबर सुन कर मंगलवार की रात से लेकर बुधवार सुबह तक बादशाह ने 7 से 8 बार कॉल कर सहदेव का हालचाल जाना है। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी परेशानी या जरूरत हो तो सीधे परिजन उनसे बात कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के किसी भी अच्छे से अच्छे अस्पताल में इलाज की जरूरत हो तो वहां करवाएं, उनकी टीम पूरी मदद करेगी। बादशाह की एक टीम भी रायपुर पहुंच गई है। साथ ही बचपन के प्यार म्यूजिक एलबम में सहदेव के साथ काम की चाइल्ड एक्टर अवनी चेब भी सहदेव से मुलाकात करने रायपुर पहुंच गई है।
सहदेव के परिजनों ने बताया कि जगदलपुर डिमरामपाल अस्पताल में इलाज अच्छा हो रहा है। डॉक्टर्स और अस्पताल के स्टाफ लगातार पहुंच कर सहदेव की स्थित देख रहे हैं, लेकिन खून का थक्का जमने के बाद रिस्क नहीं लेना चाहते हैं। इसलिए सहदेव को रायपुर के बालाजी अस्पताल में रेफर कर रहे हैं ताकि और बेहतर उपचार हो सके। फिलहाल सहदेव का बालाजी अस्पताल में इलाज जारी है।
उल्लेखनीय हैं कि मंगलवार की शाम सहदेव अपने परिजनों के साथ तीन लोग बाइक पर निकले थे। सहदेव सबसे पीछे बैठा था, इस बीच शबरी नगर के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पीछे बैठने की वजह से हादसे में सहदेव को गंभीर चोटें आईं, जिसे आस-पास मौजूद लोग फौरन सुकमा जिला अस्पताल लेकर गए। सुकमा कलेक्टर और एसपी भी फौरन अस्पताल पहुंचे और बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर करवाया।

holi-advt01
advt02-march2025
advt-march2025
Share This: