बांग्लादेश के बदले तेवर: 95 भारतीय मछुआरों की होगी रिहाई, केस भी लेंगे वापस

Date:

कोलकाता। बांग्लादेश की जेल से 95 भारतीय मछुआरों की रिहाई होने वाली है। लगभग ढाई महीने पहले बांग्लादेश तट रक्षक ने बांग्लादेश के क्षेत्रीय जल में प्रवेश करने पर बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप से गए छह ट्रालरों को हिरासत में ले लिया था। उन ट्रालरों में 95 मछुआरे थे। सभी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

मामलों को वापस लेने का फैसला

पिछले गुरुवार को बांग्लादेश के गृह मंत्रालय के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग के उप सचिव लुत्फुन नाहर ने एक अधिसूचना में घोषणा की है कि अंतरिम सरकार ने समुद्री मत्स्य पालन अधिनियम, 2020 के तहत 95 लोगों के खिलाफ दायर मामले को वापस लेने का फैसला किया है। ढाका ने हिरासत में लिए गए छह ट्रालर भी लौटाने का फैसला किया है।

ममता बनर्जी ने उठाया था मामला

बांग्लादेश में काकद्वीप के मछुआरों की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें भारत वापस लाने की कार्रवाई करने की बात कही थी। राज्य की ओर से केंद्र सरकार का भी ध्यान आकृष्ट कराया गया था।

भारत भी रिहा कर सकता बांग्लादेशी मछुआरे

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मछुआरों के परिवार के सदस्यों की स्थिति के बारे में जानकारी लेने के लिए काकद्वीप विधायक मोंटूराम पाखिरा को बुलाया था। वहीं दूसरी ओर गृह मंत्रालय की ओर से भारत में फंसे 90 बांग्लादेशी मछुआरों को रिहा करने की तैयारी की जा रही है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...