BULLDOZER ACTION : 23 मकानों पर चला बुलडोजर, 7.75 एकड़ जमीन खाली

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BULLDOZER ACTION : Bulldozers run on 23 houses, 7.75 acres of land cleared

बलरामपुर. बलरामपुर जिले में प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 23 मकानों पर बुलडोजर चला दिया। इस कार्रवाई के बाद 7 एकड़ 75 डिसमिल शासकीय जमीन को कब्जे से मुक्त कराया गया है।

यह कार्रवाई रामचंद्रपुर विकासखंड के दो गांवों में बुधवार सुबह की गई। प्रशासन की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और लंबे समय से कब्जे में बताई जा रही सरकारी जमीन को खाली कराया।

अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई से पहले जमीन का सीमांकन, सर्वे और अभिलेखों की जांच की गई थी। अतिक्रमणकारियों को नोटिस देकर जमीन खाली करने का मौका भी दिया गया था, लेकिन तय समय में कब्जा नहीं हटने पर बुलडोजर चलाया गया।

कलेक्टर चंदन संजय त्रिपाठी के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात रहा। प्रशासन का दावा है कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई और किसी तरह की अप्रिय स्थिति नहीं बनी।

प्रशासन ने साफ कहा है कि खाली कराई गई जमीन का उपयोग भविष्य में जनहित और विकास कार्यों के लिए किया जाएगा। साथ ही सरकारी जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related