CG MAGISTRATE THREAT : मजिस्ट्रेट को 3 करोड़ की धमकी

Date:

CG MAGISTRATE THREAT : Magistrate threatened with Rs 3 crore

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा अलर्ट सामने आया है। Balod के गुंडरदेही में पदस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट को जान से मारने की धमकी मिली है।

मजिस्ट्रेट प्रशांत कुमार देवांगन को एक संदिग्ध लेटर मिला, जिसमें भेजने वाले ने खुद को नक्सली बताया और सीधे 3 करोड़ रुपये की फिरौती मांग ली।

लेटर में गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं कि मजिस्ट्रेट रिश्वत लेकर काम करते हैं और अपने पद का गलत इस्तेमाल करते हैं। साथ ही धमकी दी गई कि पैसे नहीं दिए तो जान से मार दिया जाएगा।

घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया। मजिस्ट्रेट ने तुरंत थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मोनिका ठाकुर ने कहा कि लेटर किसने भेजा है, इसकी जांच जारी है और आरोपी को जल्द पकड़ने का दावा किया गया है।

फिलहाल इस धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं और पूरे मामले की गहराई से जांच चल रही है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related