लखनऊ: यूपी में कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर हमले की कोशिश हुई है. इस दौरान सिद्धार्थ नाथ सिंह नामांकन दाखिल करने जा रहे थे. हमला करने वाले आरोपी को कार्यकर्ताओं और सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया है. उसके पास से जहर और ब्लेड मिलने की बात कही जा रही है. हमले की कोशिश उस वक्त हुई जब Sidharth Nath Singh नामांकन दाखिल करने के लिए जा रहे थे. बता दें कि यूपी चुनाव में मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिम से उम्मीदवार बनाया गया है

