अतीक-अशरफ के हत्यारों की पेशी, पुलिस ने मांगी 7 दिनों की रिमांड

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

अतीक और अशरफ की हत्या के आरोपी तीनों शूटर्स की पुलिस कस्टडी रिमांड पर प्रयागराज की सीजेएम कोर्ट में सुनवाई चल रही है. इस कोर्ट में केस से जुड़े वकीलों के अलावा दूसरे मामलों के वकीलों को भी एंट्री नहीं दी जा रही है. पुलिस ने कोर्ट में तीनों आरोपियों की 7 दिनों की रिमांड की मांग की है. सीजेएम ने फैसला सुरक्षित कर लिया है. जजमेंट टाइप होने के बाद फैसला सुनाया जाएगा. तीनों आरोपियों लवलेश, अरुण और सनी को कोर्ट से बाहर निकालकर रिजर्व पुलिस लाइन लाया गया.

अतीक के हत्यारों की पेशी को लेकर को कोर्ट में भारी पुलिस बंदोबस्त किया गया है. सीजेएम कोर्ट को छावनी में तब्दील करते हुए कोर्ट परिसर में तीन लेयर से सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. शुरुआती दो लेयर में यूपी पुलिस है और उसके अंदर आरएएफ की तैनाती की गई है.सूत्रों के मुताबिक, इंटेलिजेंस को तीनों आरोपियों पर हमले की खबर है. कोर्ट में आरोपियों पर हमला हो सकता है.

अतीक और अशरफ की सुरक्षा में चूक के बाद पुलिस किसी तरह की कोताही नहीं बरतना चाहती है. फिलहाल मीडिया को भी अंदर नहीं जाने दिया जा रहा है.

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related