ASHA BHOSLE NEWS : Showing a show on Asha Bhosle proved costly for Pakistani media
नई दिल्ली। मशहूर प्लेबैक सिंगर आशा भोसले के निधन की खबर के बाद पूरी दुनिया उन्हें याद कर रही है, लेकिन पाकिस्तान में इस कवरेज को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
पाकिस्तान की मीडिया रेगुलेटरी संस्था PEMRA ने जियो न्यूज को नोटिस भेज दिया है। आरोप है कि चैनल ने आशा भोसले की खबर दिखाते समय भारतीय फिल्मों और गानों के विजुअल्स इस्तेमाल किए, जो उनके नियमों के खिलाफ माना जा रहा है।
पाकिस्तानी नियमों के मुताबिक भारतीय कंटेंट दिखाने पर पहले से रोक है, और इसी आधार पर इसे उल्लंघन बताया गया है।
हालांकि इस फैसले पर पाकिस्तान के ही मीडिया और पत्रकारों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। कई लोगों का कहना है कि आशा भोसले जैसी दिग्गज कलाकार के लिए उनके गानों और काम को याद करना गलत नहीं होना चाहिए था।
लोगों का यह भी कहना है कि कला और संगीत सीमाओं से ऊपर होते हैं और इन्हें राजनीति में नहीं बांधा जाना चाहिए। आशा भोसले ने न सिर्फ भारत बल्कि पूरे उपमहाद्वीप में अपनी आवाज से करोड़ों दिल जीते हैं।
अब यह मामला पाकिस्तान में मीडिया बनाम रेगुलेशन की बहस का बड़ा मुद्दा बन गया है।

