अरुण साव बोले- किसान कभी कांग्रेस की प्राथमिकता में नहीं रहे, केंद्र सरकार ने धान की एमएसपी में वृद्धि कर किसानों को बड़ी राहत दी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने राज्य सरकार पर कई आरोप लगाए हैं और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाई है। शनिवार को भाजपा की एकात्म परिसर में हुए प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, केंद्र सरकार ने धान की एमएसपी में वृद्धि कर किसानों को बड़ी राहत दी है। 9 सालों में केंद्र सरकार ने धान की एमएसपी में 873 रुपए की वृद्धि की है। वहीं राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए श्री साव ने कहा कि, किसान कभी कांग्रेस की प्राथमिकता में नहीं रहे। भाजपा ने किसानों की तरक्की के लिए काम किया है। हाल ही में केंद्र सरकार ने धान की एमएसपी में वृद्धि कर किसानों को बड़ी राहत दी है। 9 सालों में केंद्र सरकार ने धान की एमएसपी में 873 रुपए की वृद्धि की है। अब तक केंद्र सरकार की ओर से 65 हजार करोड़ से ज्यादा का भुगतान किया गया है।

अरुण साव ने कहा कि, राज्य सरकार अमानक खाद लेने किसानों को मजबूर कर रही है। वहीं डीएपी खाद की कालाबाजारी करा रही है। किसानों को खाद बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। प्रदेश के किसानों को पर्याप्त बिजली तक नहीं मिल पा रही है। किसानों के बिजली बिल अनाप-शनाप आ रहे हैं।वहीं, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि राष्ट्रीयकृत, निजी बैंकों से कर्ज लेने वाले किसानों का कर्ज माफ हो, जिनकी जमीन गिरदावरी में कम की गई है, उसे वापस करें। पंप कनेक्शन के प्रकरणों का निराकरण करें। गांव में किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related