ARTEMIS 2 MISSION : आर्टेमिस II क्रू सुरक्षित धरती पर लौटा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ARTEMIS 2 MISSION : Artemis II crew returns safely to Earth

रायपुर डेस्क। जिस पल का दुनिया इंतजार कर रही थी, वो आखिर आ ही गया। नासा का आर्टेमिस II मिशन पूरी तरह सफल हो गया और चांद का चक्कर लगाकर चारों अंतरिक्षयात्री सुरक्षित धरती पर लौट आए।

शनिवार सुबह 5:37 बजे ओरियन कैप्सूल ने कैलिफोर्निया के सैन डिएगो तट के पास प्रशांत महासागर में शानदार स्प्लैशडाउन किया। पैराशूट की मदद से कैप्सूल धीरे-धीरे पानी में उतरा और मिशन का सबसे खतरनाक फेज भी सफलतापूर्वक पार हो गया।

करीब 10 दिन की इस यात्रा में क्रू ने चंद्रमा के चारों ओर घूमकर रिकॉर्ड दूरी तय की और अंतरिक्ष से कई ऐतिहासिक दृश्य भी देखे।

इस मिशन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि 54 साल बाद इंसानों को चांद के पास ले जाने वाला यह पहला क्रूड मिशन बना है। इससे पहले 1972 में अपोलो-17 मिशन हुआ था।

चारों अंतरिक्षयात्री पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं और रिकवरी टीम ने उन्हें बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस मिशन ने भविष्य में चांद पर इंसानों की स्थायी मौजूदगी की दिशा में बड़ा रास्ता खोल दिया है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related