ARSHAD WARSI STOCK MARKET SCAM : शेयर बाजार में हेराफेरी का बड़ा खुलासा, SEBI ने अरशद वारसी और पत्नी समेत 58 लोगों पर कसा शिकंजा

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ARSHAD WARSI STOCK MARKET SCAM : Big disclosure of fraud in stock market, SEBI tightens the noose on 58 people including Arshad Warsi and his wife

मुंबई, 01 जून 2025। ARSHAD WARSI STOCK MARKET SCAM शेयर बाजार में हेराफेरी के एक बड़े मामले में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) ने बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी, उनकी पत्नी मारिया गोरेटी और 56 अन्य लोगों पर कड़ी कार्रवाई की है। SEBI ने पाया कि इन सभी ने सोशल मीडिया के जरिए भ्रामक जानकारियां फैलाकर कुछ कंपनियों के शेयरों की कीमतें बढ़ाईं और मुनाफा कमाया। SEBI ने सभी आरोपियों पर 1 से 5 साल के लिए शेयर बाजार में ट्रेडिंग पर बैन लगा दिया है। इसके साथ ही, 5-5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।

अरशद वारसी और पत्नी ने कमाए लाखों का मुनाफा

SEBI की जांच में खुलासा हुआ कि अरशद वारसी ने इस हेराफेरी से 41.70 लाख रुपये और उनकी पत्नी मारिया गोरेटी ने 50.35 लाख रुपये का मुनाफा कमाया। अब SEBI ने इनसे और अन्य आरोपियों से कुल 58.01 करोड़ रुपये की अवैध कमाई 12% सालाना ब्याज के साथ वापस करने का आदेश दिया है।

मास्टरमाइंड्स का नाम आया सामने

SEBI की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे घोटाले के पीछे गौरव गुप्ता, राकेश कुमार गुप्ता और मनीष मिश्रा का नाम सामने आया है। इन्हीं ने पूरी योजना बनाई और सोशल मीडिया पर झूठी बातें फैलाकर शेयरों की कीमतें बढ़ाईं।

Sadhna Broadcast और Sharpline Broadcast के शेयरों में हेराफेरी

SEBI ने बताया कि आरोपियों ने Sadhna Broadcast और Sharpline Broadcast जैसी कंपनियों के शेयरों में पहले से निवेश किया। फिर सोशल मीडिया पर इन कंपनियों के बारे में झूठी बातें फैलाकर शेयर की कीमतें ऊपर चढ़ाईं। जब शेयर महंगे हो गए, तो इन्होंने अपने शेयर बेचकर मुनाफा कमाया और आम निवेशकों को भारी नुकसान पहुंचाया।

सेबी ने घोटाले को ‘पंप एंड डंप’ स्कीम करार दिया

SEBI ने इस घोटाले को ‘पंप एंड डंप’ स्कीम बताया है, जिसमें शेयर की कीमत को कृत्रिम रूप से बढ़ाकर उसे ऊंचे दाम पर बेच दिया जाता है। इस पूरे मामले में सुभाष अग्रवाल ने मनीष मिश्रा और कंपनी के प्रवर्तकों के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी। इसके अलावा पीयूष अग्रवाल और लोकेश शाह ने अपने खातों का इस्तेमाल कर हेराफेरी को अंजाम देने में मदद की।

सेबी ने करोड़ों रुपये का जुर्माना ठोका

SEBI ने मनीष मिश्रा पर 5 करोड़ रुपये, गौरव गुप्ता और राकेश गुप्ता पर 2-2 करोड़ रुपये और जतिन मनुभाई शाह पर 1 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही 1.05 करोड़ रुपये की अवैध रकम जब्त करने का आदेश भी जारी किया गया है।

SEBI ने साफ कहा है कि निवेशकों के हितों की रक्षा के लिए ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाती रहेगी। अब इन आरोपियों पर शेयर बाजार में ट्रेडिंग करने या किसी भी तरह की निवेश गतिविधियों में भाग लेने पर रोक लगा दी गई है।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related