Army Agniveer Bharti 2026 :  युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निःशुल्क कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध

Date:

Army Agniveer Recruitment 2026: A Golden Opportunity for Youth—Free Coaching Facilities Also Available

Army Agniveer Bharti 2026 :  संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती हेतु 13 फरवरी 2026 से 01 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन संभावित रूप से 01 जून 2026 से 15 जून 2026 के बीच किया जाएगा। अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीकृत अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्रदान की जाएगी, जिससे वे बेहतर तैयारी कर सकें।

 

अग्निवीर भर्ती के लिए पंजीयन करने के बाद छत्तीसगढ़ रोजगार विभाग की वेबसाइट पर जाकर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के लिंक पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके लिए आवेदकों का पहले से रोजगार कार्यालय में पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।

जिला रोजगार अधिकारी जशपुर ने जिले के सभी पात्र युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए अग्निवीर भर्ती में भाग लें और निःशुल्क कोचिंग सुविधा का उपयोग कर अपने भविष्य को संवारें। यह पहल न केवल युवाओं को सेना में सेवा का अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें अनुशासन, कौशल और सम्मानजनक करियर की दिशा में भी अग्रसर करेगी।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related