ARIJIT SINGH SINGING QUIT : अरिजीत सिंह का बड़ा ऐलान, अब नहीं गाएंगे नए फिल्मी गाने

Date:

ARIJIT SINGH SINGING QUIT : Arijit Singh makes a big announcement, will no longer sing new film songs.

मुंबई। बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय और सफल गायकों में शामिल अरिजीत सिंह ने साल की शुरुआत में ऐसा ऐलान किया है, जिसने उनके फैंस को भावुक कर दिया है। सिंगर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी दी है कि वह अब आगे से प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई नया असाइनमेंट नहीं लेंगे।

अरिजीत सिंह ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि इतने सालों तक श्रोताओं से मिले प्यार के लिए वह आभारी हैं। उन्होंने बताया कि अब वह प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में नए प्रोजेक्ट्स नहीं लेंगे और इस खूबसूरत सफर को यहीं खत्म कर रहे हैं।

अरिजीत सिंह आज भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री का सबसे बड़ा नाम माने जाते हैं। रोमांटिक, दर्दभरे, सूफी और देशभक्ति गीतों में उनकी आवाज ने अलग पहचान बनाई है। फिल्म ‘आशिकी 2’ का गाना ‘तुम ही हो’ उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ।

हिंदी के अलावा अरिजीत सिंह ने बंगाली, तमिल, तेलुगु, मराठी और कन्नड़ भाषाओं में भी गाने गाए हैं। वह अब तक 300 से ज्यादा फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके हैं और राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार व फिल्मफेयर समेत कई बड़े सम्मान जीत चुके हैं।

उनका सफर आसान नहीं रहा। करियर की शुरुआत उन्होंने रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ से की थी, जहां वह विजेता नहीं बन पाए। इसके बाद लंबे संघर्ष के बाद उन्होंने वह मुकाम हासिल किया, जहां हर बड़ी फिल्म में उनकी आवाज जरूरी मानी जाने लगी।

अब नए फिल्मी प्रोजेक्ट्स से दूरी बनाने के फैसले को लेकर फैंस में मायूसी है और इसे अरिजीत सिंह के रिटायरमेंट की ओर इशारा माना जा रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 करोड़ डाक घोटाला CBI को?

RAIPUR POST OFFICE SCAM : 20 crore postal scam...

RAIPUR BULDOZER ACTION : लालपुर में गरजा बुलडोजर!

RAIPUR BULDOZER ACTION : Bulldozer roared in Lalpur! रायपुर. राजधानी...