शिक्षको और सहायक ग्रेड पदों के लिए नियुक्ति आदेश जारी, 10 जनवरी तक देनी होगी उपस्थिति

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

कोरबा। कोरबा जिले में संचालित छह स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के विभिन्न शैक्षणिक पदों में भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को चयनित कर नियुक्ति आदेश जारी कर दी गई है। चयनित अभ्यर्थियों को उनके निवास पते पर पत्र भेजकर उनके चयन की सूचना दी गई है। चयन सूची की जानकारी कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा से भी प्राप्त कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 10 जनवरी 2022 तक अनिवार्य रूप से नियुक्त संस्था में कार्यभार ग्रहण करना होगा। नियत तिथि के बाद उनकी नियुक्ति स्वयमेव निरस्त मानी जाएगी। , शिक्षक के पोस्ट से मचा हड़कंप जिला शिक्षा अधिकारी जी. पी. भारद्वाज ने बताया कि इंग्लिश मीडियम स्कूलों के रिक्त शैक्षणिक पदों सहायक शिक्षक के 02 पद तथा संस्कृत विषय के शिक्षक के एक पद के लिए प्रतिक्षा सूची से अभ्यर्थियों का चयन कर नियुक्ति आदेश जारी किया गया है। गौरतलब है कि साक्षात्कार के पश्चात मेरिट आधार पर अभ्यर्थियों की पदवार-विषयवार चयन एवं प्रतिक्षा सूची जारी की गई है। अंग्रेजी माध्यम एवं हिन्दी माध्यम के कुल 36 शैक्षणिक पदों के लिए चयन सूची जारी की गई थी। इनमें अंग्रेजी माध्यम के 29 पद और हिन्दी माध्यम के सात पद शामिल हैं। चयन सूची में अंग्रेजी माध्यम के प्रधानपाठक के 01 पद, व्याख्याता जीव विज्ञान 02 पदों, व्याख्याता गणित 01 पद, व्याख्याता अंग्रेजी 01 पद, शिक्षक कला 04, शिक्षक अंग्रेजी 02 पद, शिक्षक विज्ञान 02 पद, शिक्षक गणित 03 पद, शिक्षक संस्कृत 01 पद एवं सहायक शिक्षक के 12 पद शामिल हैं। हिन्दी माध्यम के अंतर्गत व्याख्याता गणित 01, व्याख्याता हिन्दी 03, व्याख्याता जीव विज्ञान 02 एवं व्याख्याता संस्कृत 01 के पद में चयन सूची जारी किया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related