ANANT SINGH VIRAL VIDEO : उम्र 65 और जोश 25 वाला, अनंत सिंह का ‘नाच-गाना’ वाला वीडियो! 

Date:

ANANT SINGH VIRAL VIDEO: 65 in age, 25 in spirit—Anant Singh’s ‘Dance and Song’ video!

ANANT SINGH VIRAL VIDEO: जदयू के बाहुबली व मोकामा के विधायक अनंत सिंह एक बार फिर सुर्खियों में है।

अनंत सिंह गोपालगंज पहुंचे थे, जहां समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विधायक अनंत सिंह अपने पुराने अंदाज में महफिल का आनंद लेते नजर आए।

अब इसी कार्यक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वीडियो में अनंत सिंह के समर्थक डांसर पर नोट उड़ाते हुए भी दिखे।

समारोह में मनोरंजन के लिए नर्तकियों द्वारा ‘मुझको राणा जी माफ करना’ और ‘तवाइफ कहां किसी से मोहब्बत करती है’ जैसे गानों पर नृत्य पेश किया गया।

विधायक जी भी इस मुजरे का मग्न होकर लुत्फ उठाते दिखाई दिए।

इस कार्यक्रम का सबसे विवादित हिस्सा वह रहा जब समर्थकों ने भोजपुरी गानों की धुन पर खुलेआम हथियार लहराना शुरू कर दिया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि विधायक के स्वागत में सुरक्षा और नियमों को ताक पर रखकर असलहे प्रदर्शित किए गए।

गोपालगंज की इस घटना ने एक बार फिर उनके बाहुबली रसूख और समर्थकों की कानून के प्रति लापरवाही को उजागर किया है।

अब देखना यह होगा कि सार्वजनिक रूप से हथियार लहराने और इस तरह की महफिल सजाने के मामले में पुलिस प्रशासन क्या कड़ी कार्रवाई करता है।

हालांकि, इस वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह तेजी से चर्चा का विषय बना हुआ है।

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related