Amit Shah News : लोकसभा में अमित शाह ने क्यों कहा भूपेश बघेल को पूछो प्रूफ दूं क्या?

Date:

Amit Shah News: Why did Amit Shah ask in the Lok Sabha—”Ask Bhupesh Baghel if he wants proof?”

Amit Shah News: लोकसभा सदन में नक्सलवाद पर चर्चा में हिस्सा लेते हुए अमित शाह ने कहा की देश में नक्सलवाद के खात्मे के लिए 31 मार्च की डेडलाइन तय की है। अमित शाह ने कहा कि नक्सली वोट से नहीं, बुलेट से सत्ता चाहते हैं। नक्सलियों से लड़ते हुए पांच हजार जवान शहीद हुए। कुछ लोग बातों से नहीं मानते है।

अमित शाह ने नक्सलवाद खत्म होने को लेकर हुई देरी के लिए कांग्रेस और तत्कालीन भूपेश बघेल को दोषी ठहराया। अमित शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सलवादियों को बचाकर रखा। इस पर विपक्ष ने हंगामा किया। उन्होंने कहा कि मुझे किसी व्यक्ति के सामने नहीं करना है। भूपेश बघेल को पूछो प्रूफ दूं क्या यहां पर। हां बोलें तो बोलो, वरना फंस जाओगे।

उन्होंने आगे कहा कि 2023 में छत्तीसगढ़ में सरकार बदली और दूसरे ही महीने वहां गया था। बीजेपी की सरकार ने पूरे सहयोग का आश्वासन दिया था। 24 अगस्त 2024 को हमने यह ऐलान किया कि 31 मार्च 2026 को हम नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त कर देंगे

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related