CG BREAKING : अमित जोगी ने कांग्रेस हाईकमान से की ‘मिनी माता’ नाम बचाने और पीएम कार्यक्रम के बहिष्कार की मांग

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

CG BREAKING : Amit Jogi demands Congress high command to save the name ‘Mini Mata’ and boycott PM’s program

रायपुर, 31 अक्टूबर 2025। जनता कांग्रेस (जे) के नेता अमित जोगी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व से आग्रह किया है कि नए विधानसभा भवन के उद्घाटन से ‘मिनी माता’ का नाम हटाए जाने के विरोध में पार्टी को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम का बहिष्कार करना चाहिए।

अमित जोगी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और एआईसीसी प्रभारी सचिन पायलट को भेजे पत्र में कहा कि यह केवल एक भवन के नाम का मुद्दा नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की अस्मिता, दलित सम्मान और कांग्रेस की ऐतिहासिक विरासत का प्रश्न है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि 2002 में अजीत जोगी सरकार ने विधानसभा भवन का नाम मिनी माता के नाम पर रखने का प्रस्ताव पारित किया था। बाद में 2020 में भूपेश बघेल सरकार ने राहुल गांधी की उपस्थिति में इस भवन की आधारशिला रखी थी। यहां तक कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मार्च 2025 में अपने संबोधन में इसे “मिनी माता भवन” कहा था।

जोगी ने आरोप लगाया कि विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह द्वारा भेजे निमंत्रण पत्र में मिनी माता का नाम हटाना एक “सुनियोजित षड्यंत्र” है, जो दलित और महिला नेतृत्व को हाशिए पर धकेलने की मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस के किसी भी नेता द्वारा इस कार्यक्रम में शामिल होना पार्टी की विचारधारा और छत्तीसगढ़ की जनता की भावनाओं का अपमान होगा।”

अमित जोगी ने कांग्रेस हाईकमान से तीन प्रमुख मांगें रखीं –

इस अन्याय का सख्त विरोध किया जाए।

सभी कांग्रेस विधायकों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम का बहिष्कार करने का निर्देश दिया जाए।

मिनी माता के नाम की संवैधानिक मान्यता सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस के लिए नैतिक परीक्षा का क्षण है और उम्मीद जताई कि पार्टी नेतृत्व छत्तीसगढ़ की जनता की भावना का सम्मान करेगा।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related