इजरायल – ईरान में जंग में अमेरिका की एंट्री, ट्रंप ने तीन परमाणु ठिकानों पर की बमबारी

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

ईरान और इजरायल के बीच युद्ध में अब अमेरिका की एंट्री हो गई है। अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों – फोर्डो, नतांज और इस्फ़हान पर हवाई हमला किया है। इस हमले को पूरी तरह सफल बताया गया है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा, “सभी अमेरिकी विमान अब ईरान के हवाई क्षेत्र से निकल चुके हैं और सुरक्षित घर लौट रहे हैं। सबसे ज़्यादा बम फोर्डो नामक साइट पर गिराए गए।”

योद्धाओं को दी बधाई

उन्होंने आगे अमेरिकी सेना की तारीफ़ करते हुए कहा, “हमारे महान योद्धाओं को बधाई! दुनिया की कोई दूसरी सेना ऐसा नहीं कर सकती।” इसके साथ ही उन्होंने कहा कि अब शांति का समय है। हालांकि, इस हमले पर अभी तक ईरान की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

इजरायल की मदद कर रहा है अमेरिका

जब अमेरिका ने ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हमला किया तो वह सीधे तौर पर ईरान के साथ युद्ध में उतर आया। इस कदम को इजरायल की मदद के तौर पर देखा जा रहा है, जो ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करना चाहता है। यह फैसला इसलिए भी खास है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने अपने दूसरे कार्यकाल में वादा किया था कि वे अमेरिका को फिर से मध्य पूर्व में युद्ध में नहीं घसीटेंगे।

समाधान की बात करने के बाद किया हमला

हमले से ठीक 48 घंटे पहले ट्रंप ने कहा था कि अमेरिका दो हफ्ते तक इंतजार करेगा कि क्या ईरान और इजरायल के बीच कोई कूटनीतिक समाधान निकल सकता है। उन्होंने कहा था, “अगर बातचीत की संभावना बनती है तो मैं दो हफ्ते में तय करूंगा कि आगे क्या करना है।” लेकिन अब ट्रंप ने सीधे हमला करने का फैसला किया है।

पिछले कुछ महीनों से अमेरिका और ईरान के बीच गुप्त बातचीत चल रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप ने इजरायल से कहा था कि वह ईरान पर हमले को थोड़ा टाल दे ताकि शांतिपूर्ण समाधान निकल सके, लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि बातचीत का रास्ता बंद कर दिया गया है और सीधे सैन्य रास्ता अपना लिया गया है।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related