CG VIRAL VIDEO : Race to loot capsicum after road accident!
अंबिकापुर। शहर के रेलवे स्टेशन चौक पर सड़क हादसे के बाद ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने लोगों का ध्यान खींच लिया। टाटा नैनो और पिकअप वाहन के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि शिमला मिर्च से लदा पिकअप वाहन सड़क पर पलट गया और पूरी खेप सड़क पर बिखर गई।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सड़क पर बिखरी शिमला मिर्च देखकर कुछ लोग उसे उठाकर ले जाने लगे। देखते ही देखते वहां शिमला मिर्च बटोरने की होड़ मच गई।
बताया जा रहा है कि सड़क की खराब हालत के कारण यह हादसा हुआ। पिकअप और टाटा नैनो की टक्कर के बाद वाहन पलटने से सड़क पर यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना के बाद एक बार फिर रेलवे स्टेशन चौक की खराब सड़क को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि, इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। घटना गांधीनगर थाना क्षेत्र में रेलवे स्टेशन के पास की बताई जा रही है।
हादसे के बाद सड़क पर बिखरी सब्जी और उसे उठाने के लिए जुटी भीड़ का नजारा चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच खराब सड़क की स्थिति को लेकर नाराजगी भी देखने को मिल रही है।


