CG VIRAL VIDEO : पूर्व मेयर अजय तिर्की का गाली-गलौज विवाद

Date:

CG VIRAL VIDEO : Former Mayor Ajay Tirkey’s abusive language controversy

सरगुजा, 25 नवंबर 2025। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पूर्व मेयर डॉ. अजय तिर्की एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। अंबिकापुर के नवापारा क्षेत्र में सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे पूर्व मेयर काम की गुणवत्ता से असंतुष्ट हुए और निगम कर्मचारियों एवं मजदूरों से गाली-गलौज करते हुए काम बंद करने का आदेश दे दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, नगर निगम क्षेत्र में इन दिनों सड़क मरम्मत और पैचवर्क का काम चल रहा है। नवापारा इलाके में भी गड्ढे भरने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों ने शिकायत की कि पूरी सड़क नहीं बनाई जा रही, केवल गड्ढों की मरम्मत की जा रही है। इस शिकायत पर कांग्रेस पार्षद गीता ने पूर्व मेयर अजय तिर्की को जानकारी दी।

तभी पूर्व मेयर तिर्की रविवार देर रात मौके पर पहुंचे। काम देखकर वे भड़क गए और आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्षद वाले वार्डों में केवल गड्ढे भरे जा रहे हैं, जबकि बीजेपी पार्षद क्षेत्रों में नई सड़कें बनाई जा रही हैं। उन्होंने निगम कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेकेदार को तुरंत काम रोकने को कहा।

जब कर्मचारियों ने काम रोकने से इनकार किया, तो पूर्व मेयर ने गाली-गलौज शुरू कर दी और धमकी दी “रुक जाओ, वरना बहुत मारूंगा।” इसके बाद ठेकेदार और निगम कर्मचारी काम छोड़कर चले गए।

इस घटना पर नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नवापारा क्षेत्र में केवल गड्ढे भरने का कार्य स्वीकृत है, इसलिए वही काम हो रहा था। वहीं महापौर मंजूषा भगत ने कहा कि पूर्व मेयर का कर्मचारियों को गाली देना अशोभनीय है और जनप्रतिनिधियों को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related

CG BREAKING: उरकुरा OHE ब्रेकडाउन से रेल यातायात प्रभावित, रायपुर स्टेशन पर कई ट्रेनें रुकीं

CG BREAKING: रायपुर। हावड़ा–मुंबई रेल मार्ग पर यातायात प्रभावित...

Chhattisgarh liquor scam: ED ने पेश की सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कम्प्लेन, साजिशन नेटवर्क उजागर

Chhattisgarh liquor scam: रायपुर। प्रदेश के बहुचर्चित शराब घोटाले...