CG FRAUD CASE : करोड़ों की ठगी, थोक व्यापारी भिक्षु ट्रेडर्स के खिलाफ FIR दर्ज

Date:

CG FRAUD CASE : FIR lodged against wholesaler Bhikshu Traders for fraud worth crores

अंबिकापुर। सरगुजा जिले के व्यवसायी बिजेंद्र गुप्ता ने रायपुर के थोक कारोबारियों द्वारा एग्रीकल्चर कमोडिटी ट्रेडिंग के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। अंबिकापुर कोतवाली पुलिस ने भिक्षु ट्रेडर्स के संचालक हेमंत कुमार जैन, उनकी पत्नी कविता जैन और साले नवदीप दलाल के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

बिजेंद्र गुप्ता के अनुसार, भिक्षु ट्रेडर्स ने उन्हें चना और हल्दी में निवेश कर अधिक मुनाफा कमाने का झांसा दिया। झांसे में आकर बिजेंद्र ने अप्रैल 2024 में अपने और पत्नी के बैंक खातों से कुल 1 करोड़ 45 लाख 23 हजार रुपये ट्रांसफर किए। छह माह बाद भी रकम न लौटने पर और आरोपितों के संपर्क में न रहने पर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।

जांच में पता चला कि हेमंत जैन और उनके परिवार ने इसी तरह कई अन्य लोगों को भी ठगी का शिकार बनाया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आरोपितों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 और 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related