BHOPAL HIGH PROFILE EVENT : अमन सिंह की बेटी की शादी में जुटे राजनीति और उद्योग जगत के दिग्गज

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

BHOPAL HIGH PROFILE EVENT : Political and industrial giants gather for Aman Singh’s daughter’s wedding

भोपाल. पूर्व मुख्यमंत्री सचिव और अडानी समूह के वरिष्ठ अधिकारी अमन सिंह की पुत्री खुशबू और आईएएस अधिकारी प्रखर सिंह का विवाह समारोह रविवार को होटल ताज लेक प्वाइंट में धूमधाम से आयोजित हुआ। समारोह में राजनीति, उद्योग, व्यापार और नौकरशाहों सहित कई दिग्गज शामिल हुए और वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस प्रशांत मिश्रा, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के स्पीकर, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह, पूर्व मंत्री अजय सिंह, सांसद राजीव प्रताप रुडी, पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव, अडानी समूह के गौतम अडानी, एबीस समूह के बहादुर अली, शराब कारोबारी पप्पू भाटिया और उद्योगपति संजय चौधरी सहित अन्य प्रमुख लोग मौजूद थे।

समारोह में कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा, महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक और मीडिया जगत के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। इस मौके पर वर-वधु को शुभकामनाएं दी गईं और समारोह का वातावरण खासा भव्य रहा।

 

 

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related