भिलाई के कल्याण कॉलेज में हंगामा: NSUI नेताओं पर FIR दर्ज, प्राचार्य को जूते की माला पहनाने की कोशिश

Date:

दुर्ग। भिलाई के कल्याण कॉलेज में मंगलवार को हुए NSUI के बवाल के बाद पुलिस ने प्रदेश महासचिव आकाश कनौजिया सहित 7 लोगों पर FIR दर्ज कर ली है। प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा की शिकायत पर दुर्ग पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध किया है।

दरअसल, चार महीने पहले कॉलेज की एक महिला कर्मचारी के साथ प्राचार्य द्वारा अभद्र व्यवहार किए जाने का आरोप लगाते हुए NSUI कार्यकर्ता मंगलवार को कॉलेज पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने परिसर में हंगामा मचाया और प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा को धक्का-मुक्की करते हुए जूते की माला पहनाने की कोशिश की। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने शासकीय दस्तावेजों पर स्याही डालकर महत्वपूर्ण रिकॉर्ड को भी नुकसान पहुंचाया था।

जिनके खिलाफ FIR दर्ज हुई:

आकाश कनौजिया

दीपक पाल

आनंद यदु

नितेश गुप्ता

आशीष कालो

भौमिक पटेल

अंशुल शर्मा

कॉलेज प्रबंधन की लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related