संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 6 दिसंबर को होगी सर्वदलीय बैठक

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र सात दिसंबर से शुरू होने जा रहा है और इसके 29 दिसंबर तक चलने की संभावना है। सत्र के 23 दिनों के दौरान सदन की 17 बैठकें होंगी। केंद्र सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होने से एक दिन पहले 6 दिसंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। सरकार की तरफ से 6 दिसंबर की सर्वदलीय बैठक के लिए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सभी दलों को आमंत्रित किया है। बैठक के लिए संसद के दोनों सदनों – लोक सभा और राज्य सभा में सभी राजनीतिक दलों के संसदीय दल के नेता को आमंत्रित किया गया है। सर्वदलीय बैठक के लिए सभी दलों के लोक सभा एवं राज्य सभा संसदीय दल के नेताओं को आमंत्रित करते हुए लिखे पत्र में संसद के शीतकालीन सत्र को सुचारू रूप से चलाने के लिए सहयोग करने की अपील करते हुए केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रल्हाद जोशी ने उन्हें 6 दिसंबर को सुबह 11 बजे होने वाली सर्वदलीय बैठक के लिए आमंत्रित किया है। बताया जा रहा है कि इस सर्वदलीय बैठक में संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान होने वाले विधायी कार्य और सत्र के अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। सरकार की तरफ से बैठक में विधायी एजेंडे की जानकारी दी जाएगी वहीं विपक्षी दल भी अपने-अपने मुद्दों को बैठक में रखेगा जिन पर वो चर्चा कराना चाहेंगे

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related