Trending Nowशहर एवं राज्य

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव कल पहुंचेंगे राजधानी

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं प्रदेश प्रभारी डॉ. चंदन यादव कल 4 दिसंबर रविवार को राजधानी पहुंच रहे हैं। चंदन यादव कल इंडिगो के नियमित विमान सेवा द्वारा दोपहर 1.45 बजे रायपुर पहुंचेंगे। दोपहर 4 बजे सर्किट हाउस रायपुर से कांकेर के लिये रवाना होंगे।

दिनांक 5 दिसंबर 2022 सोमवार को सुबह 9 बजे कांकेर से रायपुर के लिये रवाना होंगे। दोपहर 12 बजे सर्किट हाउस रायपुर में कांग्रेसजनों से भेंट एवं चर्चा। दोपहर 3 बजे रायपुर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होंगें। रात्रि 8.15 बजे रायपुर से नई दिल्ली के लिये रवाना होंगे।

advt--0005-april
advt--0007-april
advt-april2025-001
Share This: