अल्का मित्तल बनीं ONGC की पहली महिला प्रमुख

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

नई दिल्ली । अल्का मित्तल को ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन यानी (ONGC) का अंतरिम चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। भारत की सबसे बड़ी तेल और गैस उत्पादक कंपनी की वो पहली प्रमुख हैं। उन्होंने 31 दिसंबर को सुभाष कुमार के रियाटर होने के बाद ये पद संभाला है। भारत सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है, कैबिनेट ने पेट्रोलियम मंत्रालय के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है जिसमें अल्का मित्तल को ONGC का अध्यक्ष और प्रबंधन निदेशक नियुक्त करने का सुझाव दिया गया था। ये अंतरिम नियुक्ति एक जनवरी 2022 से छह महीने तक या रेगुलर नियुक्ति तक जारी रहेगी। भारत सरकार का ये आदेश सोमवार को जारी किया गया।अल्का मित्तल भारत में किसी भी तेल और गैस उत्पादक कंपनी की प्रमुख बनने वाली पहली महिला हैं। इससे पहले वर्ष 2014 में निशी वासुदेव तेल रिफ़ाइनरी और मार्केटिंग कंपनी हिंदूस्तान पेट्रोलियम की प्रमुख बनी थीं।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related