अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति का प्री-दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न

Date:

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Akhand Brahmin Samaj Seva Samiti’s pre-Diwali get-together concludes with great joy and enthusiasm.

 

रायपुर: अखंड ब्राह्मण समाज सेवा समिति छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश कार्यालय, ओम सोसाइटी, सुंदर नगर, रायपुर में प्री-दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हर्षोल्लास एवं आत्मीय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए दीपावली पर्व की खुशियां साझा कीं तथा एक-दूसरे को दीपावली की अग्रिम शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष तिवारी ने संगठन द्वारा आगामी राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित अविवाहित युवक-युवती एवं पुनर्विवाह परिचय सम्मेलन के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि समिति का यह आयोजन समाज के विवाह योग्य युवक-युवतियों को एक उपयुक्त एवं संस्कारित जीवनसाथी की तलाश के लिए एक सार्थक मंच उपलब्ध कराने की पहल है। विशेष रूप से ऐसे युवक-युवतियों एवं विवाह विच्छेद अथवा किसी कारणवश जीवनसाथी से वंचित व्यक्तियों को भी सम्मानपूर्वक नया जीवन शुरू करने का अवसर प्रदान करना इस आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

समारोह के दौरान उपस्थित सदस्यों ने संगठन की सामाजिक गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों एवं समाज की एकजुटता को लेकर अपने विचार भी साझा किए। सभी ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प व्यक्त किया।

उपरोक्त कार्यक्रम में  सुनीता तिवारी,अवधेश धर दीवान ,ब्रजेश चौबे ,प्रदीप मिश्रा,अनिल दुबे ,दीपक तिवारी  साधना शुक्ला, मनोरमा त्रिपाठी, निवेदिता मिश्रा, डॉ मल्लिका मिश्रा , लक्की दुबे,श्रीमती सरस्वती पाण्डेय आदि उपस्थित थे ।

- Advertisement -
RADA Auto Expo Portal

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related