INCOME TAX NOTICE : प्रेस वाले पर 598 करोड़ का नोटिस

Date:

INCOME TAX NOTICE : 598 crore notice issued to press person

रायपुर डेस्क। अजमेर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कपड़ा प्रेस कर गुजारा करने वाले एक शख्स को इनकम टैक्स का 598 करोड़ रुपये के लेनदेन का नोटिस मिल गया।

रामनगर के जितेंद्र बाड़ोलिया के होश तब उड़ गए जब उन्हें पता चला कि उनके नाम पर करोड़ों का ट्रांजेक्शन दिखाया गया है। हालत इतनी खराब हुई कि उनका शुगर लेवल 500 तक पहुंच गया और उन्होंने खाना-पीना तक छोड़ दिया।

जांच में खुलासा हुआ कि उनके खोए हुए PAN कार्ड का गलत इस्तेमाल किया गया। उसी पर बैंक खाता, GST नंबर और ‘मनन इंटरप्राइजेज’ नाम की कंपनी तक खोल दी गई। सिर्फ 3 महीने में करीब 600 करोड़ रुपये का लेनदेन कर दिया गया।

अब पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू हो गई है। इनकम टैक्स ने बैंक मैनेजर को भी नोटिस भेजा है कि इतने बड़े ट्रांजेक्शन पर अलर्ट क्यों नहीं किया गया।

यानी एक गरीब आदमी के दस्तावेज पर करोड़ों का खेल अब ये मामला बैंकिंग सिस्टम और KYC पर भी बड़े सवाल खड़े कर रहा है।

 

 

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related