Ajay Chandrakar on MLA vs. Tehsildar: Ajay Chandrakar delivers a blunt message to Tehsildars—first determine who crossed the ‘Lakshman Rekha’!
AJAY CHANDRAKAR ON MLA VS TEHSILDAR: सरगुजा जिले के BJP विधायक रामकुमार टोप्पो पर तहसीलदार से कथित मारपीट के विरोध में प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार काम बंद कर आंदोलन पर उतर आए हैं।
इसको लेकर वरिष्ठ बीजेपी विधायक अजय चंद्राकर का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि दबाव के बजाए ये देखना चाहिए कि लक्ष्मण रेखा किसने लांघी।
विधायक अजय चंद्राकर ने अपने बयान में कहा कि यूनियन किस बात की जांच की मांग कर रहा है, स्पष्ट करना चाहिए।
हटा देना और कारवाई की मांग करना अलग विषय है। घटना घट क्यों रही ये अलग विषय है।
दबाव के बजाए ये देखना चाहिए कि लक्ष्मण रेखा किसने लांघी। लोकतंत्र में निर्वाचित जनप्रतिनिधि की गरिमा है। उनका सम्मान करना चाहिए।
छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ इस बात से बेहद नाराज है कि मारपीट के मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक क्यों नहीं हुई।
इस खींचतान की वजह से 1 जून से पूरे छत्तीसगढ़ में तहसीलों के ताले लटके हुए हैं। लोग जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र और जमीन की रजिस्ट्री-नामांतरण जैसे जरूरी कामों के लिए भटक रहे हैं। अधिकारी सामूहिक अवकाश पर हैं।

