मुख्यमंत्री  बघेल को कृषि मंत्री ने छत्तीसगढ़ को मिले  कृषि कर्मण का पुरस्कार सौंपा

Date:

  रायपुर, 03 जनवरी 2020/ मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में कृषि मंत्री  रविन्द्र चौबे ने मुलाकात कर छत्तीसगढ़ को मिले कृषि कर्मण के पुरस्कार को सौंपा। इस दौरान प्रदेश के दो प्रगतिशील कृषकों  कुमार साहू तथा श्रीमती अदिती कश्यप भी साथ थीं। मुख्यमंत्री ने कृषि मंत्री और दोनों किसानों को पुरस्कार के लिए अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी।  बघेल ने छत्तीसगढ़ को मिले कृषि कर्मण पुरस्कार के लिए हर्ष जताया और पुरस्कार को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के नाम समर्पित किया। छत्तीसगढ़ को कृषि कर्मण पुरस्कार के रूप में पांच करोड़ रूपए की राशि, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया है।
ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने 2 जनवरी को कर्नाटक के तुमकुर में कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। कृषि मंत्री  रवीन्द्र चौबे ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ को वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के अंतर्गत सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। कर्नाटक में आयोजित पुरस्कार समारोह में प्रधानमंत्री ने प्रदेश के दो प्रगतिशील किसानों धमतरी जिले के अंतर्गत ग्राम बेलौरी के  वीरेन्द्र कुमार साहू और विकासखण्ड कवर्धा के अंतर्गत ग्राम पालीगुड़ा के श्रीमती अदिती कश्यप को भी पुरस्कृत किया। पुरस्कार के तौर पर उन्हें दो-दो लाख रूपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इस अवसर पर कृषि मंत्री के साथ संचालक कृषि  टामन सिंह सोनवानी तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related