कृषि कानून वापस, पराली जलाने पर मुकदमा नहीं, अब बीजेपी सरकारें करने जा रही हैं ऐसा

Date:

नई दिल्ली। पहले कृषि कानून की वापसी। फिर पराली जलाने पर किसानों के खिलाफ केस न करना। मोदी सरकार के दो एलान के बाद अब यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा की बीजेपी सरकारें किसानों के लिए एक और बड़ा कदम उठाने जा रही हैं। ये है आंदोलन के दौरान मृत किसानों के परिजनों को मुआवजा। यूपी और उत्तराखंड समेत 5 राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव हैं। ऐसे में बीजेपी ये फैसला लेकर किसानों की नाराजगी दूर करने की कोशिश में जुट गई है। बीजेपी की सरकारों ने किसानों पर दर्ज किए गए मुकदमों को वापस लेने का काम भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि शनिवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि किसानों को मुआवजा देने का फैसला संबंधित राज्यों की सरकारें करेंगी। इसके बाद ही खबर आई कि यूपी, उत्तराखंड और हरियाणा मुआवजा देने का फैसला कर सकती हैं। बता दें कि पंजाब सरकार ने मुआवजा देने का एलान पहले ही कर रखा है। ऐसे में बीजेपी किसी सूरत में कांग्रेस के गेम में फंसना नहीं चाह रही है। एक साल से चल रहे किसान आंदोलन के दौरान करीब 700 किसानों की मौत हुई है। मोदी सरकार में इसी वजह से चिंता है।

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img
spot_imgspot_img

#Crime Updates

More like this
Related